ExposeTime.com - Education For All

ExposeTime.com - Education For All

  • Home
  • Typography
  • Safelink
  • Download
  • Pages
  • _About
  • _Contact
  • _Disclaimer
  • _Privacy
Navigation
Home People

Atal Bihari Vajpayee - The Great Politician And Poet, अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी - जानें उनकी शख्सियत से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Shaukat Hayati
Shaukat Hayati
16 August
---
Generating Links
Please wait a moment. Click the button below if the link was created successfully.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जाने माने कवि श्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। आज गुरुवार 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स में उनका देहांत हो गया। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।
पिछले 24 घण्टे से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, और उन्हें एम्स में फूल लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।
atal-bihari-vajpayee-the-great-politician

Atal Bihari Vajpayee The Great Politician And Poet

अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में एक बार पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि ये आदमी एक दिन बहुत आगे जाएगा और भारत का प्रधानमंत्री बनेगा। उस वक्त खुद जवाहरलाल नेहरू ने भी नहीं सोचा रहा होगा ये सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं बनेंगे बल्कि अपनी पार्टी को शिखर तक ले जाएंगे।





अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। उनकी ये बात शत प्रतिशत सही साबित हुई और आज केंद्र की सत्ता से लेकर 20 राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं।
जनसंघ, जनता पार्टी और बाद में बीजेपी की नींव रखने वालों में एक प्रमुख नाम अटल बिहारी वाजपेयी का भी है, बीजेपी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और उस वक्त लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में महज़ दो सीटें ही आई थी।
atal-bihari-vajpayee-the-great-politician
अटल बिहारी वाजपेयी 1942 में उस समय राजनीति में आए जब उनके भाई भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 23 दिनों के लिए जेल गए हुए थे। वाजपेयी ने आरएसएस के सहयोग से 1951 में भारतीय जनसंघ पार्टी बनाई जिसमे श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेता शामिल हुए।
वाजपेयी पहली बार 1957 में बलरामपुर संसदीय छेत्र से चुनाव जीत कर राज्यसभा के सदस्य बने। 1968 में वो राष्ट्रीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, उस समय पार्टी में लाल कृष्ण आडवाणी, नानाजी देशमुख और बलराज मधोक जैसे नेता थे।
आपातकाल के दौरान वाजपेयी व अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि वे इंदिरा गांधी का विरोध कर रहे थे, उस समय 1977 में जनता पार्टी के महानायक जय प्रकाश के नेतृत्व में आपातकाल का विरोध हो रहा था जिसमें वाजपेयी भी शामिल थे।
जेल से छूटने के बाद वाजपेयी ने जनसंघ का जनता पार्टी में विलय कर लिया, जिससे पार्टी अधिक मजबूत हो गई। 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी की जीत भी हुई और वे मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मामलों के मंत्री भी बने।
atal-bihari-vajpayee-the-great-politician

Atal Bihari Vajpayee The Great Politician And Poet

शायद ये बहुत कम लोगों को पता हो कि विदेश मंत्री बनने के बाद वाजपेयी पहले ऐसे नेता बने जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासंघ को हिंदी भाषा मे संबोधित किया था। हालांकि 1979 में जनता पार्टी की सरकार गिर गई लेकिन तब तक वाजपेयी अपनी पहचान अनुभवी नेता और वक्ता के रूप में बना चुके थे।
उसके बाद पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गया और पार्टी बिखर गई, फिर 1980 में वाजपेयी अपने पुराने दोस्तों के साथ जनता पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए और भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वे कांग्रेस के सबसे बड़े आलोचको में शुमार किये जाते थे। बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद वे लगातार पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करते रहे।





1996 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और वाजपेयी प्रधानमंत्री बने, हालांकि संसद में पूर्ण बहुमत साबित ना कर पाने के कारण उनकी सरकार 13 दिनों में ही गिर गई।
दोबारा 1998 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को अधिक सीटें मिली और कुछ अन्य पार्टियों के सहयोग से वाजपेयी ने एनडीए का गठन किया और दूसरी बार प्रधानमंत्री बने लेकिन बीच मे ही जयललिता की पार्टी ने सरकार का साथ छोड़ दिया और 13 महीने में ही वाजपेयी सरकार फिर से गिर गई।
atal-bihari-vajpayee-the-great-politician
लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की शख्सियत हार मानने वालों में नहीं थी, वे लगातार प्रयास करते रहे, खुद को और पार्टी को अधिक मजबूत बनाते रहे। 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी फिर से सत्ता में आई, वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और अपना कार्यकाल भी पूरा किया।

ये भी पढ़ें:
👉 मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे
👉 औरत का सफ़रनामा
👉 मैं भारत की बेटी हूं
👉 News Expose, The Dirty Politics

आज बीजेपी कितनी मज़बूत स्थिति में है ये पूरी दुनियां जानती है और इसका श्रेय भी अटल बिहारी वाजपेयी को ही जाता है।
People
Post a Comment Share
Join the conversation
Post a Comment
Post a Comment
Suggested For You
Popular Posts
  • What Are Some Tips For Driving Traffic To My Blog Through Quora?
  • Maggy - Premium Blogger Template Free Download
  • IDN Mafia CPro Blogger Template
  • Dil Ko Chhoo Lene Wali Romantic Shayari
  • Dil Tod Ke Na Jaao: Shayari Collection
  • |Video| Ae Jo Seeli Seeli Hawa - Naseebo
  • Mini Site Responsive Blogger Template Free Download
  • Making Money with ChatGPT: Your Ultimate Guide to Profitable AI Utilization
  • Blanter Violet Premium Blogger Template Free Download
Label
  • Templates 244
  • Blogging 149
  • Shayari 102
  • Jokes 75
  • Knowledge And Tricks 72
  • SEO 64
  • Videos 50
  • Entertainment 45
  • Earn Money 43
  • Beauty 35
  • Crime Story 33
  • YouTubeTips 28
  • Amazing 27
  • Lyrics 27
  • Motivational 26
  • Education 22
  • Health 22
  • Affiliate Marketing 21
  • Adsense 18
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Safelink
© 2025 ExposeTime.com - Education For All.